{"_id":"5b92c21f867a557e86016b9b","slug":"81536344607-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों का सत्यापन शुरू
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोस चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथों का सत्यापन शुरू
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। जिसके लिए बूथों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार को डाक बंगले पर पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवव्रत त्यागी ने प्रदेश व्यापी अभियान के दौरान बूथों का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी। इन चुनावों में बूथ अध्यक्षों की भूमिका अहम होगी। देवबंद देहात अध्यक्ष डा. उपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। चुनाव प्रबंध समिति के जिला सह संयोजक राकेश गांगुली ने कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती है। भाजपा में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। देहात मंडल के प्रवासी नितिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार मंडल प्रवास के दौरान गांव जड़ोदा जट, बाबूपुर व रणसूरा में बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों के साथ बूथों की संरचना बनाई गई। इस मौके पर तेज सिंह पुंडीर, कपिल, रिषीपाल, राकेश, अमित त्यागी, प्रेमचंद, अजय पंवार, तेलूराम पंवार, सूरजमल, शिवकुमार आदि रहे।