फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

सहारनपुर। अंडर-9 और अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में जिले भर के बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों के बीच अनेक मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले और समापन खेल दिवस पर 29 अगस्त को होगा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम आलोक कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की सीख दी। बालिकाओं के अंडर-9 मुकाबले में अनुषा पांडेय ने ध्वनि को 21-10 और एश्वर्या दुआ ने अकशरा को 21-15 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालकों में सार्थक ने आर्यन को 21-15, युवराज ने रुद्र को 21-10 और निकुंज ने अविरल को 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 बालिकाओं में अकशा ने अश्वी को 21-14, वैष्णवी ने शगुन को 21-12, वंशिका ने कशिश को 21-16, अंशिका ने छवि को 21-14 और शिखा ने भावना को 21-17 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालकों में दिव्यम अरोड़ा ने अभयन को 21-10, निखिल ने शौर्य को 21-10, प्रगल ने उदित को 21-06, अतुल ने अक्षत को 21-12, शुभम ने भानु को 21-16 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के दौरान जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. पंकज खन्ना, सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, सुबीर गुप्ता, परविंदर सिंह, अखिलेश भार्गव, पवन, डॉ. पूनम, डॉ. मोहन पांडेय, डॉ. अमित पांडेय, गुलशन, रामकुमार, पुष्पेंद्र, अमित कुमार, नीरू त्यागी, हार्दिक, रोहित, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कबड्डी के ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच दांव पेच
फोटो समाचार
सहारनपुर। प्रदेशीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 31 अगस्त से दो सितंबर तक सीतापुर में होगी। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की टीम का गठन किया जाना है, जिसका जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। कड़ी स्पर्धा के बीच आर्यन, जयवीर चौधरी, निखिल, विशु, मयंक, बिट्टू, शुभम, गुरमीत, अभिषेक, अभिनव मेहरवाल और विनय चयन कराने में सफल रहे। आर्यन, वरदान, जयंत और अभय को अरक्षित खिलाड़ियों में जगह मिली है। चयनकर्ताओं में सुनील कुमार, ईश्वरपाल सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार, गुरुवेश, पंकज कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed