{"_id":"5b71d34142c792327e05c67e","slug":"81534186305-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूओं को जातियों में बांटने से नहीं जोडने से काम चलेगा: धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूओं को जातियों में बांटने से नहीं जोडने से काम चलेगा: धीमान
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
19 अगस्त को हरिद्वार में होनी वाली महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू स्वाभिमान की बैठक में आगामी 19 अगस्त को हरिद्वार में होने वाली हिंदूओं की 36 बिरादरियों की महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
सोमवार को देवीकुंड पर आयोजित बैठक में प्रांत अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने कहा कि देश के राजनेता आज फिर उसी कूटनीति पर कार्य कर रहे हैं, जैसे अंग्रेजों के समय में था। देश को धर्म, जातिवाद, गरीबवाद, अमीरवाद, प्रांत वाद, क्षेत्रवाद ऊंच-नीच में बांट दिया गया है। जैसा चाह वैसा इस्तेमाल किया। देश का विकास हो ऐसा बहुत कम नेताओं ने सोचा। अब हिंदू, हिंदू न होकर सामान्य, पिछड़ों, अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में अपनी सहूलियत के अनुसार उपयोग किया जा रहा है। त्यागी ने कहा कि पूरे देश में हिंदुओं की दुर्दशा पर गहन चिंतन करने के लिए 19 अगस्त को हरिद्वार में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष राजीव धीमान ने कहा कि अगर राजनेताओं को राजनीति करनी है तो जनता के विकास के लिए करें विनाश के लिए नहीं। क्योंकि हिंदुओं को कोसने और जातियों में बांटने से नहीं बल्कि जोड़ने से काम चलेगा। इस मौके पर स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज, हर्षित वर्मा, मनीष त्यागी, राहुल वाल्मीकि, संजीव पाल, सचिन गर्ग, रणजीत, राजेश, मुकुल आदि मौजूद रहे।