{"_id":"5b4e3ab64f1c1b42748b5576","slug":"81531853494-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अनेक दुकानों से पॉलिथीन जब्त की गई। व्यापारियों ने भी उन्हें प्रतिबंधित पॉलिथीन के पूर्ण बहिष्कार का आश्वासन दिया। ईओ ने भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंगलवार को ईओ कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंच गए। पालिका ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पूर्व में ही पॉलिथीन के प्रयोग को बंद करने की अपील की थी। नगरपालिका द्वारा अभियान आरंभ करते ही बाजार में हड़कंप मच गया। पॉलिथीन के थोक विक्रेता अपनी दुकान बंद कर इधर-उधर हो गए। टीम ने अनेक दुकानों से पॉलिथीन बैग जब्त कर लिए। ईओ ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। उधर, प्रशासन द्वारा सख्ती किए जाने के बाद बाजार में अब इसका असर दिखने लगा है। व्यापारियों ने भी प्रतिबंधित पॉलिथीन के बजाय कैरीबैग का प्रयोग करना आरंभ कर दिया है।