{"_id":"5ad8de654f1c1b9d098b5635","slug":"81524162149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों को हल्दी खाना हिंदुस्तानियों ने सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों को हल्दी खाना हिंदुस्तानियों ने सिखाया
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि विदेशी लोगों को हल्दी खाना हम हिंदुस्तानियों ने सिखाया है। विदेशी लोग हल्दी को मात्र रंग ही मानते थे जबकि हल्दी हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी है जिसका डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है।
योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज यहां शिवमपुरी में आचार्य संजीव कुमार के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपनी आयु का बढ़ा सकते हैं। जिस प्रकार से किसी वाहन की ठीक प्रकार से देख भाल की जाती है और वह लंबे समय तक दौड़ने के लायक रहता है ठीक उसकी प्रकार से यदि हम अपने शरीर हो योग के माध्यम से लंबे समय तक निरोग रख सकते हैं। उन्होंने वर्तमान में फसलों एवं साग सब्जियों में अंधाधुंध हो रहे फर्टिलाइजर के इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसी कारण हम ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हेेपेटाइटिस बी, सी व कैंसर जैसे बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय का दूध व घी अमृत के समान है। माताएं अपने बच्चों को उसका सेवन कराएं। इसके सेवन से बुद्धि तेज व शरीर निरोग होता है। उन्होंने बताया कि शरीर को रोग से बचाने के लिए हमें अपने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा और यह योग द्वारा आसान तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों को जैविक खाद से तैयार किया जाना चाहिए। सरकार भी इसे लेकर कार्य कर रही है। इस मौके पर विजेन्द्र सिंह, बब्बू, कन्हैया गुप्ता मौजूद रहे।