फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लीकेज गैस सिलेंडर में लगी आग, युवती झुलसने से बाल बाल बची

लीकेज गैस सिलेंडर में लगी आग, युवती झुलसने से बाल बाल बची

Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लीकेज गैस सिलेंडर में लगी आग, युवती झुलसने से बाल बाल बची
तलहेड़ी बुजुर्ग/देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी बुजुर्ग गांव में गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान खाना पका रही एक युवती झुलसने से बाल बाल बच गई, जबकि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गैस गोदाम कर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तलहेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी स्व. नाथीराम की बेटी आशू रसोई में गैस पर खाना पका रही थी। इस दौरान गैस सिलिंडर लीक हो गया और उसने आग पकड़ ली। आग लगते ही आशू शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल गई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए। आग इतनी भयंकर थी कि ऊंची ऊंची लपटें निकलते देख गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में जानकारी मिलने पर गैस गोदामकर्मी वहां पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने से घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीण बताते हैं कि आग के कारण गैस सिलेंडर का हिस्सा खुल गया जिसके कारण इसमें धमाका नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट पर रखें नजर
देवबंद। अगर आप घर पर गैस सिलिंडर का उपयोग करते हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें। नहीं तो इसका इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है। गैस सिलिंडर बनाते समय प्लांट से इस पर एक्सपायरी डेट लिखी जाती है। यह अंग्रेजी शब्द के ए, बी, सी, डी के रूप में लिखी होती है। अकसर उपभोक्ता इस पर ध्यान नहीं देते। यह कोड वर्ड गैस एजेंसी या फिर कंपनी के अधिकारियों को पता होता है। यह साल के तीन-तीन महीनों को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed