फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पार्क से कब्जा हटवाने की मांग

पार्क से कब्जा हटवाने की मांग

Wed, 11 Apr 2018 01:07 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पार्क से कब्जा हटवाने की मांग
पार्क से कब्जा हटवाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। शास्त्रीनगर के लोगों ने महापौर संजीव वालिया से मिलकर पार्क पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। आरोप लगाया कि वह पांच बार जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं, मगर प्रशासन ने कब्जे को हटवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

शास्त्रीनगर निवासी अमित बंसल, सुनील कुमार, राधेश्याम और राज कुमारी समेत अनेक लोग मंगलवार को महापौर संजीव वालिया से मिले। बताया कि उनके पार्क पर वर्षों से अवैध कब्जा है। कब्जे को हटवाने के लिए वह जिला प्रशासन से लेकर शासन तक को चिट्ठी लिख चुके हैं। आनलाइन भी शिकायतें की गई हैं। मगर प्रशासन हर बार खानापूर्ति करता आया है। इसकी वजह से आज तक कब्जा नहीं हट सका है। उनके पार्क को कब्जा मुक्त कराया जाए। महापौर ने मौके पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनसे मिलने वालों में मुकेश, जनक रानी, रीनु, कृष्णा, रमेश, राजेंद्र बंसल, मयंक सैनी, अनिल प्रकाश गौड़, नेहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed