फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे स्टेशन पर एसीएम का छापा, वेंडरों में मची भगदड़

रेलवे स्टेशन पर एसीएम का छापा, वेंडरों में मची भगदड़

Sat, 07 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एसीएम का छापा, वेंडरों में मची भगदड़
रेलवे स्टेशन पर एसीएम का छापा, वेंडरों में मची भगदड़
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे की सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने टीम के साथ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक पहुंचकर छापा मार दिया। छापा लगते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्टेशन पर मौजूद अवैध वेंडरों में भगदड़ मच गई। रेलवे अधिकारियों को छापामारी की भनक तक नहीं लग सकी। छापामार टीम ने स्टेशन पर मौजूद स्टॉल एवं रेहड़ियों पर रखे खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान टीम ने छह अवैध वेंडरों को पकड़ कर रेलवे पुलिस को सौंप दिया।

शुक्रवार को अंबाला डिवीजन से रेलवे की सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक रीतिका वशिष्ठ अपनी टीम के साथ ट्रेन की बजाय सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचीं। टीम ने आने की सूचना सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर किसी भी स्थानीय अधिकारी को नहीं दी। एसीएम रीतिका वशिष्ठ के नेतृत्व में कामर्शियल टीम ने पहुंचते ही प्लेटफार्म नंबर 3, 4, 5 और 6 पर स्थित स्टॉल और रेहड़ियों पर छापा मार दिया। अचानक अधिकारियों को देखकर ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने अपने-अपने अवैध वैंडरों को भगाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति मच गई। वेंडर प्लेटफार्म कूद कर लाइनों से पार भाग खड़े हुए। इस दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन पर बिना आईकार्ड के खाद्य सामग्री बेच रहे छह वेंडरों को पकड़ लिया तथा रेलवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इतना ही नहीं इन वेंडरों का सामान भी जब्त किया गया। उन्होंने रेलवे पुलिस को अवैध वेंडरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने स्टॉल और रेहड़ियों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की। कुछ वेंडर्स बिना वर्दी के भी पाए गए। जबकि कुछ रेहड़ी एवं ठेलियों के आसपास गंदगी नजर आई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परोसे जाने वाले खाने में किसी भी प्रकार लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छापेमारी के बाद एसीएम ने स्थानीय अधिकारियों ने अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। छापेमारी में अंबाला डिवीजन से कामर्शियल इंस्पेक्टर सिमरन वालिया, स्थानीय कामर्शियल स्टाफ और टीटीई स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed