{"_id":"5ac279984f1c1bf5618b51f7","slug":"81522694552-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठनों ने किया बंद की सफलता का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठनों ने किया बंद की सफलता का दावा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संगठनों ने किया बंद की सफलता का दावा
सहारनपुर। दलित संगठनों ने सोमवार को सहारनपुर में बंद को सफल बताया। कहा कि अब से पहले कभी भी दलित समाज बिना किसी नेतृत्व के एकजुट नजर नहीं आया है। यह भी कहा कि यह आंदोलन प्रत्येक एससी/एसटी के हक की लड़ाई है। इसलिए इसमें एससी/एसटी में शामिल हर जाति के लोग शामिल रहे।
अखिल भारतीय खटीक महासभा के प्रदेशाध्यक्ष नाथीराम ने आंदोलन को सफल बताया। कहा कि दलितों ने जिस तरह बिना कोई तोड़फोड़ किए आंदोलन किया। वह दर्शाता है कि दलित कानून का पालन करने वाले लोग हैं। कांग्रेस के अरविंद पालीवाल ने बंद को सफल बताया। कहा कि यह बंद ने दिखा दिया है कि 2019 में भाजपा का सफाया होना तय है। अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के राकेश गौतम, साधूराम, संजय तेगवाल, कमल वालिया आदि ने आंदोलन को पूरी तरह सफल बताया। कहा कि दलित एकजुट हो चुका है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सोनी आजाद ने बंद को पूरी तरह सफल बताया। भारतीय मूल निवासी सम्यक संघ के बादल सिंह बौद्ध ने कहा कि वह आंदोलन में शामिल नहीं रहे हैं। केवल एडीएम-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात शासन तक पहुंचाने का काम किया है। अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन के सफल होने का दावा किया और एकजुटता पर खुशी व्यक्त की। राष्ट्रीय दलित क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चार्वाक और लोक जन शक्ति पार्टी के दीपक जाटव ने भी आंदोलन की सफलता का दावा किया।