{"_id":"5ab3f9f64f1c1beb3f8b46f3","slug":"81521744374-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना अफजुद्दीन की पुस्तक मश्क-ए-मिजान उस सरफ का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना अफजुद्दीन की पुस्तक मश्क-ए-मिजान उस सरफ का विमोचन
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तक मश्क-ए-मिजान उस सरफ का विमोचन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम जकरिया में संस्था के उस्ताद मौलाना अफजुद्दीन कासमी द्वारा लिखित पुस्तक मश्क-ए-मिजान उस सरफ का विमोचन उलमा के हाथों हुआ। इस दौरान उलमा ने पुस्तक पर विस्तार से रोशनी डाली।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित मदरसा दारुल उलूम जकरिया में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान ने कहा कि यह किताब मदरसा छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने छात्रों से अच्छी भाषा व लेखनी को मजबूूत करने तथा भाषण में महारत हासिल करने का आह्वान किया। मौलाना मुफ्ती समीउल्लाह कासमी ने कहा कि निश्चित रुप से पुस्तक लिखना एक मुश्किल काम है। लेकिन लगातार कोशिश से यह कठिन काम भी आसान हो जाता है। अध्यक्षता मुफ्ती शरीफ खान व संचालन मौलाना नोमान कासमी ने किया। इस मौके पर कारी सुलेमान, कारी फर्रुख, मुफ्ती शाहनवाज, डा. अहसान खान, मास्टर फैजुल हसन, यासिर राव, कारी तनसीक अहमद आदि मौजूद रहे।
मेला पंडाल में श्री रामनवमी उत्सव 25 मार्च को
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में श्री रामनवमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक जनेश्वर प्रसाय आर्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 930 बजे यज्ञ, 10.30 बजे छात्रों का कार्यक्रम एवं विद्वानों के विचार तथा दोपहर 1 बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा।