फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   502 परीक्षार्थियों ने छ़ोड़ी हिंदी की परीक्षा

502 परीक्षार्थियों ने छ़ोड़ी हिंदी की परीक्षा

Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
502 परीक्षार्थियों ने छ़ोड़ी हिंदी की परीक्षा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को दसवीं के परीक्षार्थियों ने कृषि और 12वीं के परीक्षार्थियों ने हिंदी के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी। तीसरे दिन भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। सुबह की पाली में दसवीं और 12वीं के कुल 522 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हुई कृषि विषय की परीक्षा के लिए जनपद में कुल 621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनके सापेक्ष 601 ने परीक्षा दी, जबकि 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह की ही पाली में 12वीं की हिन्दी के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसके लिए जनपद में कुल 10172 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9670 ने परीक्षा दी, जबकि 502 अनुपस्थित रहे। दोपहर की पाली में दसवीं की कोई परीक्षा नहीं थी, जबकि 12वीं के परीक्षार्थियों ने सामान्य हिंदी के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी। दोनों पालियों में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। डीआईओएस आरके तिवारी ने भी नकल का कोई मामला सामने न आने की बात कही।
विज्ञापन

---------------------------------
परीक्षार्थियों की तलाशी पर विभाग नाराज
पहले दो दिन की परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तलाशी के नाम पर परीक्षार्थियों के जूते और मोजे उतरवाकर केंद्र के बाहर रखवाने की शिकायतें मिली थीं। अभिभावकों ने इसकी शिकायत बृहस्पतिवार को डीआईओएस आरके तिवार से की। उन्होंने भी ऐसी कार्रवाई को गलत बताया। साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं कि वह तलाशी के लिए जूते और मोजे उतरवाकर देख सकते हैं, मगर कक्षों में जूते और मोजे पहनकर ही बैठने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed