{"_id":"5a623b644f1c1b6e268b53b4","slug":"81516387172-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने में खानापूर्ति कर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने में खानापूर्ति कर लौटी टीम
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। नगर निगम के अधिकारी खानापूर्ति कर लौट गए।
अतिक्रमण हटाने के लिए केवल एक साइड चुनी गई। टीम के पहुंचने से पहले व्यापारियों ने अपना सामान या तो दुकानों में रख लिया था या फिर पीछे मोहल्ले में ले गए। इसके अलावा अनेक व्यापारियों की कारें सड़क पर ही खड़ी रहीं। नगर निगम की टीम ने इक्का-दुक्का खोखे और रेहड़ी को सड़क से हटाया, जबकि दस से 12 फुट तक सड़क पर खड़ी व्यापारियों की कारों को छेड़ा तक नहीं गया, जो प्रतिदिन ऐसे ही खड़ी होती हैं। जैसे ही नगर निगम की टीम वहां से लौटी, दुकानदारों का सामान फिर से सड़क पर सज गया। अभियान की विफलता का प्रमुख कारण यह है कि अभियान में नगर निगम या प्रशासन का कोई भी प्रभावी अधिकारी हिस्सा नहीं ले रहा है। केवल कर्मचारी और इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी रहते हैं, जिनपर अतिक्रमणकारी हावी रहते हैं।