{"_id":"5a60e6114f1c1b7e268b521d","slug":"81516299793-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने सात नई बसों का संचालन आरंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने सात नई बसों का संचालन आरंभ किया
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने सात नई बसों का संचालन शुरू किया
देवबंद। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा बृहस्पतिवार से सात नई बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें जयपुर व मथुरा के लिए भी नई बसे मिलने से क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है।
वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी महावीर वर्मा ने बताया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से वाया देवबंद होते हुए मथुरा व अलवर, देवबंद वाया दिल्ली से जयपुर, सहारनपुर से चलकर मेरठ-मथुरा होते हुए महावीर जी, सहारनपुर-मेरठ होते हुए दिल्ली-जयपुर, सहारनपुर से बालाजी, शाकंभरी देवी से भरतपुर वाया सहारनपुर-मेरठ व मथुरा तथा देहरादून-दिल्ली वाया गागलहेड़ी से देवबंद की बसे शामिल हैं। रोडवेज की ये सभी बसे देवबंद से होकर जाएंगी। नई बसों के संचालन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, डा. सुखपाल सिंह, पवन धीमान, अधिवक्ता मनोज सिंघल आदि ने कहा कि नई बसों के संचालन से देवबंद क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा।