{"_id":"5a47d9f74f1c1ba7668bd146","slug":"81514658295-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मनाया लोकतंत्र सेनानी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मनाया लोकतंत्र सेनानी का जन्मदिन
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाजपा के लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा के जन्मदिन के मौके पर पार्टी स्तर से उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा का उनके जन्मदिन के मौके पर फूल मालाओं से स्वागत किया और केक काटा। उन्हें शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जसवंत सैनी ने कहा कि वर्ष 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश के लगाई इमरजेंसी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया था, जिसमें सतीश शर्मा को 154 दिन जेल में रहना पड़ा था। पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं को भाजपा ने लोकतंत्र सेनानी का नाम दिया है और उनके जन्मदिन पर पार्टी की ओर से उनका सम्मान देने का काम किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जिला मंत्री चौधरी कीरत सिंह, आनंद राणा, मनोज जैन, राजेश सवई, राकेश सैनी कृष्ण पाल, सरदार कुलदीप सिंह, सूर्यकांत, अरविंद धीमान, सत्यपाल सिंह आदि ने विचार रखे।