{"_id":"5a2edc674f1c1bb34a8b59b2","slug":"81513020519-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय मियानगी के बच्चों ने सोमवार को बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान की जागरूकता को लेकर गांव में रैली निकाली। रैली को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
गांव मियानगी में निकाली गई बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली के दौरान छात्रों ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों का जागरूक करने का काम किया। रैली में बेटी है तो कल है। बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे, आदि नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया। रैली समापन के बाद विद्यालय प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रणवीर सिंह ने कहा समाज में बेटा-बेटी की असमानता को दूर करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना प्रत्येक माता पिता का कर्तव्य है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पूर्ण सिंह ने कहा कि बेटियों का शिक्षित करने लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बेटी के पिता लाभ उठाए। इस दौरान गगन सैनी, ईश्वर राणा, कालूराम, पुरूषोत्तम, दीपक कुमार, मनोज कुमार, कंटू सिंह आदि का सहयोग रहा।