{"_id":"5a2991974f1c1b9e678c03bb","slug":"81512673687-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंवारका ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंवारका ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुंवारका ब्लाक प्रमुख मीना राणा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अब 12 दिसंबर को मतदान होगा। लेकिन इसके रिजल्ट को हाईकोर्ट का आदेश आने तक घोषित नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट में इसको लेकर 13 दिसंबर की तारीख लगाई गई है।
पुंवारका ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 75 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त जिलाधिकारी पीके पांडे को सौंपा गया था। जिस पर डीएम ने 11 दिसंबर का समय दिया था। मामले को लेकर ब्लाक प्रमुख पक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली। इस पर हाईकोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए 12 दिसंबर का समय देते हुए कहा कि इसके रिजल्ट की घोषणा कोर्ट की 13 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के बाद होगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा ने बताया कि जिन बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को अविश्वास संबंधी प्रार्थना पत्र सौंपा था। उनमें से छह सदस्यों ने अभी तक भी शपथ ग्रहण नहीं की है। जबकि नियमानुसार छह महीने के अंदर बीडीसी सदस्यों को शपथ लेनी होती है। ऐसे में इन छह सदस्यों को वोेटिंग का अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि इन छह सदस्यों के रिकार्ड को 13 दिसंबर को कोर्ट ने तलब किया है।