{"_id":"5a2837a74f1c1bc8678bff9a","slug":"81512585127-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
बुधवार को सरसावा वायुसेना अवस्थान में स्थित केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रांगण में करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों तथा वायुसेना के अधिकारियों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एयर कमोडोर संदीप चौधरी एओसी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बाद में स्वच्छ तथा स्वस्थ भारत की उपयोगिता दर्शाते हुए एक नृत्य गान पेश किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके उपरांत देश के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा धर सामूहिक तरीके से वहां की सांस्कृतिक, भौगोलिक एवं आंचलिक प्रस्तुतियां दी तो दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गये। इसी क्रम में बच्चों ने हंसी तथा गुदगुदाने वाली अकबर तथा बीरबल के किस्सों से जुड़ी नाटिका पेश की तो दर्शक लोटपोट हो गए। पंजाबी नृत्य पर दी गई प्रस्तुति भी सराहनीय रही। अफवा की अध्यक्षा शालिनी चौधरी तथा प्रधानाचार्य पीके मलिक ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समापन पर एयर कमोडोर संदीप चौधरी ने बच्चों को लक्ष्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया। एयर कमोडोर ने शिक्षकों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।