फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   माफिया बिल में घुसे, संपतियां की जाएगी जब्त- योगी

माफिया बिल में घुसे, संपतियां की जाएगी जब्त- योगी

Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
माफिया बिल में घुसे, संपतियां की जाएगी जब्त- योगी
फोटो समाचार
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री बोले, अपराधियों को प्रदेश में जगह नहीं, उनको सही जगह पहुंचा रहे हैं
- खनन माफियाओं के चलते एनजीटी ने लगाई रोक, खनन शुरू करा करेंगे विकास
- बिना भेदभाव कर रहे हैं काम, 20 लाख दलितों को दिए मुफ्त बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। शंखनाद गर्जना रैली में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने माफियाओं के जरिए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। बोले, हमारी सरकार आने के बाद खनन, वन और गोवंश माफिया बिल में घुस गए हैं और इनकी संपत्तियों को जब्त कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की बसपा और सपा सरकार में व्यापारी प्रदेश से पलायन कर रहे थे। आपराधिक घटनाएं चरम पर थी। दहशत के कारण व्यापारी प्रदेश छोड़ रहे थे। पूरी तरह गुंडाराज चल रहा था। शामली के कैराना से भारी संख्या में व्यापारियों ने पलायन किया। सपा सरकार में मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से पलायन रुक गया है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया है। कानून को हाथ में लेने वालों को सरकार किसी सूरत में नहीं छोड़ेगी। अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाया जा रहा है।
गांधी पार्क मैदान में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा, प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के चार लाख युवाओं को पुलिस, शिक्षा एवं अन्य विभागों में रिक्त पदों पर रोजगार देने जा रही है। सहारनपुर में बंद पड़े खनन कार्य को अविलंब शुरू कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि एनजीटी से भी यदि अपेक्षित सहयोग नहीं मिला तो सर्वोच्च न्यायालय के जरिए यह काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा जिन खनन माफियाओं के कारण ही एनजीटी को खनन पर पूरी तरह रोक लगानी पड़ी। प्रदेश सरकार उन माफियाओं की संपत्ति को जब्त कर रही है। किसानों को रिझाते हुए कहा, किसानो को उनकी फसल का लागत मूल्य दिलाने के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और सहारनपुर में चीनी मिलों से 50 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सिपाही और दरोगाओं की डेढ़ लाख भर्ती खुलने जा रही है और नियुक्ति मे किसी ने कोई रिश्वत ली तो उसकी जगह जेल में होगी। कहा कि सपा और बसपा की सरकार में घोटालों का बोलबाला था और जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जाती थी। प्रदेश में अपहरण उद्योग बन गया था और जनता सुरक्षित नहीं रह गयी थी। प्रदेश में सरकार बनते ही अवैध बूचड़खानों को बंद किया गया। समानांतर सरकार चलाने और घपले-घोटाले करने वालों के दिन लद गए हैं। कहा जनता को बिजली नहीं मिल पा रही थी जिसे हमने ठीक किया। झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों को निशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए।
विज्ञापन


बाबा साहब के जरिए दलितों को रिझाया
सहारनपुर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा असमानता को समाप्त करने के लिये बाबा साहब डा भीम राव अंबेडकर ने सबसे अधिक प्रयास किए इसलिये भाजपा ने भी उनकी जयंती पर ही दलितों और गरीबों को बिजली कनेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया। 11 लाख गरीबों को आवास दिया गया और 2019 तक 22 लाख लोगों को आवास देंगे। प्रदेश की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान मे रखते हुए आरा मशीनों को लाइसेंस जारी किया जा रहा है। कहा कि जिस तरह दीपावली के अवसर पर अयोध्या दीपों से जगमगा गया था उसी तरह उत्तर प्रदेश भी जगमगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी में सरकार प्रभावी रूप से कर रही पैरवी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा और सपा के संरक्षण में खनन माफियाओं ने नदियों का सीना चीर दिया। इस कारण एनजीटी ने खनन पर रोक लगा दी। सपा, बसपा और खनन माफियाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार खनन माफियाओं पर कार्रवाई कर उनकी संपत्ति कुर्क कर रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए एनजीटी में भी प्रभावी रूप से सरकार अपना पक्ष रख रही है। खनन चालू कराने में अगर एनजीटी में देरी होती है तो सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। खनन माफियाओं को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया गया। इसी तरह प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद एक-एक वादों को पूरा किया जा रहा है। पहली कैबिनेट की बैठक में ही एक लाख रुपये तक का कर्जा किसानों का माफ कर दिया गया।


नहीं चलने देंगे बूचड़खाने
सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में चल रहे बूचड़खानों को बंद कराया गया। नेशनल हाईवे के रुप में चयनित दिल्ली यमुनोत्री मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed