फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच उड़नदस्ता प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

पांच उड़नदस्ता प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 25 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पांच उड़नदस्ता प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
पांच उड़नदस्ता प्रभारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


सहारनपुर। निर्वाचन से जुडे़ कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने पांच उड़नदस्ता प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में अवांछित गतिविधियों का पैनी नजर रखने के लिए 14 उड़नदस्तों का गठन किया हुआ है। इनका काम ऐसी तमाम गतिविधियों को पकड़ना है, जिससे किसी भी तरह से चुनाव प्रभावित हो सकता हो। तमाम शिकायतों के बाद भी कुछ उड़नदस्ता प्रभारियों ने अपने कार्य का संजीदगी से निर्वहन नहीं किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे ने पांच उड़नदस्ता प्रभारियों को अपने कार्यों के प्रति संजीदा नहीं पाया। इन उड़नदस्ता प्रभारियों में आबकारी निरीक्षक शोभित, अमर सिंह बोलान, ज्ञानेंद्र बब्बू और कल्याण सिंह राणा शामिल हैं। इनकी ड्यूटी नगर निगम चुनाव में लगी है जबकि मंडी सचिव छुटमलपुर अशोक कुमार की ड्यूटी बेहट में लगी है। जिलाधिकारी पीके पांडे ने बताया कि इन पांचों उड़नदस्ता प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed