{"_id":"5a0c8b344f1c1b71548bd335","slug":"81510771508-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव चौरादेव निवासी एक छात्र ने फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित वीर विजय आईटीआई के प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र का आरोप है कि 50 हजार रुपये की अवैध फीस की मांग पूरी न करने पर उसे परीक्षा से वंचित कर दिया।
फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार गांव चौरादेव निवासी अवनीश पुत्र विष्णुदत्त ने वर्ष 2015 में फतेहपुर भादो गांव स्थित वीर विजय आईटीआई में फीटर ट्रेड में प्रवेश लिया था। उसने समय पर फीस की, जिसकी रसीद उसके पास हैं। वर्ष 2016 में उसकी बैक परीक्षा थी जिसका प्रवेश पत्र वह लेने गया तो प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। उसके द्वारा असमर्थता जताने और अतिरिक्त शुल्क न देने की बात कहे जाने पर प्रधानाचार्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसका प्रवेश पत्र नहीं दिया। इसके चलते उसकी बैक और तृतीय समेस्टर की दोनों परीक्षाएं छूट गई। साथ ही उसका भविष्य भी बर्बाद हो गया। इसके बाद उसने कॉलेज पहुंच कर अपनी रसीद दिखाते हुए फीस वापस मांगी तो प्रधानाचार्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।