{"_id":"5991f2144f1c1b72398b460e","slug":"81502736916-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शाम क्रांतिकारियों के नाम,शिविर में किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शाम क्रांतिकारियों के नाम,शिविर में किया रक्तदान
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हैंडस-टू-केयर सामाजिक संस्था ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक शाम क्रांतिकारियों के नाम रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में दस लोगों ने रक्तदान किया।
सोमवार को बाजोरिया रोड स्थित लायंस सिटी ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सरदार इंद्रजीत सिंह बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष परमप्रीत सिंह बत्रा ने कहा कि युवाओं को देश के महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने अंतर्मन में देश प्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री कंवलजीत सिंह लूथरा एवं कोषाध्यक्ष विजय दत्ता ने कहा कि रक्त का महत्व सिर्फ वो ही जान सकता है, जिसे दुर्घटना व अन्य गंभीर आवश्यकताओं में जरूरत पड़े। पिछले कई वर्षों से हैंडस-टू-केयर सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष परमप्रीत सिंह बत्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला विंग की घोषणा की। सुगंधा भाटिया एवं निती पुंडीर को संयोजिका पदभार सौंपा गया। इस दौरान दीप इलाहबादी, अंश मित्तल, शंटी गगनेजा, प्रवीण चोपड़ा, अमन बब्बर, जया भट्टी, शगुन, नेहा, नीलम, आशु बिरला, दीपक गगनेजा, पंकज कालड़ा मौजूद रहे।