{"_id":"5957f6404f1c1b62248b4cfe","slug":"81498936896-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राजमार्ग और लिंक मार्ग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राजमार्ग और लिंक मार्ग बेहाल
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से राजमार्ग और लिंक मार्ग बेहाल
सरसावा (बागपत)। चार दिनों से हो रही बारिश से राजमार्ग तथा लिंक मार्ग बेहाल हो गए हैं। कांवड़ यात्रा आरंभ होने में मात्र कुछ ही दिन शेष रह गये हैं ऐसे में लोक निर्माण विभाग नहीं चेता तो कांवड़ यात्रा में शामिल होने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वाहनों के लिए पहले से ही बने गड्ढे बरसात के पानी के कारण और खतरनाक हो गए हैं। ग्राम शाहजहांपुर में पुलिस चौकी के समीप तथा यमुना पुल के पास पुराने टोल टैक्स बैरियर पर बने गहरे गड्ढों के कारण कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है। इसका सबसे अधिक असर 8 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा पर पड़ेगी। कांवड़ यात्रा के समय देहरादून, हरिद्वार तथा दिल्ली जाने वाले वाहनों को शाहजहांपुर से अलग अलग बाईपास से निकाला जाता है लेकिन इन बाईपास की हालत भी बेहतर नहीं है। इस संबंध में सरसावा विकास समिति के अध्यक्ष अनुज शर्मा, हरजीत सिंह, मो. अकलाख, निधिकांत, रवि चौधरी, नवीन सैनी, अमन शर्मा, प्रवीण कुमार, संदीप रंगूला, केतन काम्बोज आदि ने जिला प्रशासन से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।