फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   77 illegal occupants stirred up by SDM Sadar's notice

एसडीएम सदर के नोटिस से 77 अवैध कब्जाधारियों में हडकंप

Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
77 illegal occupants stirred up by SDM Sadar's notice
सड़क दूधली में घर पर नोटिस लगाता तहसील कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर ने सड़क दूधली में बेशकीमती सरकारी भूमि के 77 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भेजा है। उन्होंने तीन दिनों के अंदर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशन में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेज कर दिया है। इसके चलते एसडीएम सदर ने सड़क दूधली में 28720 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे 77 लोगों को कब्जा हटाने के नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में भारत सरकार ने देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली में लगभग 28720 वर्गमीटर भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया था, लेकिन इन संपत्तियों के कब्जाधारियों ने अभी तक भी कब्जा नहीं छोड़ा। कई लोगों ने तो बैनामे करके कुछ संपत्तियों को बेच भी दिया। सरकारी जमीनों के सर्वे के दौरान यह मामला संज्ञान में आया। इस पर उपजिलाधिकारी सदर ने नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए। इस टीम ने मौके पर काबिज लोगों को सोमवार और मंगलवार को नोटिस दिए। जिन लोगों ने नोटिस नहीं लिए उनके नोटिस को वहीं पर चस्पा कर दिया गया। सर्वे के अनुसार लगभग 9000 वर्गमीटर भूमि पर पक्के मकान बने हैं और शेष पर प्लॉटिंग और खेती हो रही है। उन्होंने बताया कि कब्जाधारियों में हाजी सुलेमान, फुरकान, अब्दुल रहमान, इमरान, इस्माइल, इनाम, जब्बार, आशु, उषा, दिनेश आदि शामिल हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस भूमि की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये हैं। शीघ्र ही इस भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा। इसके प्रथम चरण में खेती कर रहे लोगों और प्लॉट होल्डर्स को बेदखल किया जाएगा। पक्के मकानों के बारे में उच्च स्तर पर विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed