फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   73 shops raided against banned polythene

Saharanpur News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध 73 दुकानों पर छापा

Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
73 shops raided against banned polythene
सहारनपुर। नगर नगम के स्वास्थ्य विभाग और प्रवर्तन दल की साझा टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए महानगर में अलग अलग जगहों पर 73 दुकानों पर छापा मारा। 21 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई, जिन पर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने जनता रोड, माहीपुरा चौक, सब्जी मंडी, जामा मस्जिद क्षेत्र, बेहट बस स्टैंड व चकदेवली आदि क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। एक फैक्टरी सहित 73 दुकानों की जांच की गई। 21 दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही उक्त दुकानदारों पर 24 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। निगम अधिकारियों व प्रवर्तन दल ने दुकानदारों से अपील कि वह प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग ना करें। इनका उपयोग पर्यावरण और मानव जीवन के लिए खतरनाक है। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, अमरीश, राजेश, सुधाकर, नीरज, मनोज, महेश राणा, अमर ज्योति आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed