फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   72.78 crore projects MPs dedicated to the public

72.78 करोड़ की परियोजनाओं जनता को समर्पित की

Thu, 25 Jan 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
72.78 crore projects MPs dedicated to the public
योजनाओं का लोकार्पण करते सांसद और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में 72.78 करोड़ की 52 परियोजनाओं विकास कार्य कराए जाएंगे। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस पर इन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास कर रही है। 
विज्ञापन


विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि देश में चौतरफा विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश पहले विकास की दौड़ में पिछड़ा गया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास का चक्र जारी है।
विज्ञापन


72.78 करोड़ की 52 परियोजनाओं से जनपद विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास हो रहा है। सभी विभागों में बहुत भारी परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने विकास में बिचौलियों का सफाया कर सभी काम सिस्टम से कराने शुरू किए। प्रदेश सहित सहारनपुर आज नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने सहारनपुर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने पर डीएम सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बधाई दी। 

डीएम पीके पांडेय ने कहा कि सहारनपुर जनपद का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हमारी सीमाएं हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों से मिलती है। यहां का वुड उद्योग विश्व में प्रसिद्ध है।

विकास की दृष्टि से जनपद को गति मिल रही है। प्रदेश के विकास के लिए राज्यस्तर पर लखनऊ में एक समिट आयोजित हो रही है, जिसमें देश के सभी उद्योगपति भाग लेंगे। इस समिट में जनपद के 16 उद्यमियों के द्वारा 260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से जनपद में उद्योग लगाए जाने को सहमति दी गई है। हमारा प्रयास है कि यहां उद्योग हब बनाया जाए। 

सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की गंगा ऐसे ही बहती रहेगी।

विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अल्पकाल में विकास को जो गति दी है, वो किसी से छिपी नहीं है। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि जनपद के विकास के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने 41.73 करोड़ की लागत से निर्मित 48 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 31.04 करोड़ की चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन 48 परियोजनाओं में मंडी समिति की 30, लघु सिंचाई की छह, उत्तर प्रदेश जल निगम की चार, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की चार, जल निगम व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण सहकारी संघ की दो-दो परियोजनाएं आदि शामिल हैं।

जिन चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें सीएंडडीसी उत्तर प्रदेश जल निगम की राजकीय इंटर कॉलेज कुतुबपुर सरसावा में निर्माण, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की दो परियोजनाएं हैं।

इसके तहत शाकंभरी बिहार योजना के तीन भवनों का निर्माण कार्य शामिल है। इनके अलावा कृषि विभाग, मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग की सड़क निर्माण की परियोजनाएं सम्मिलत हैं। लघु सिंचाई, तलाब का पुनर्विकास, स्वच्छ पेयजल मिशन योजना, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम परियोजनाएं सहित अन्य कई योजनाएं शामिल हैं। 


 कार्यक्रम में जनपद के तीनों विपक्षी विधायक शामिल नहीं हुए। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग, कांग्रेस के सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से विधायक मसूद अख्तर और बेहट विधायक नरेश सैनी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जबकि प्रशासन ने तीनों विधायकों को निमंत्रण पत्र भेजा था और फोन कर भी कार्यक्रम के लिए सूचित किया था। मगर, सपा के एलएलसी उमर अली खान कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed