{"_id":"5db9df258ebc3e01711f90e7","slug":"71701-students-senge-exam-saharanpur-news-mrt4510741139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में इस बार 71701 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में इस बार 71701 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इस बार 71701 विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार जिले के 71701 विद्यार्थी शामिल होंगे। 18 फरवरी 2020 से शुरू हो रही परीक्षाओं की तैयारी में विभाग जुटा है। केंद्र निर्धारण के लिए जिले के 325 विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बोर्ड को भेजी है, जहां से दस नवंबर के बाद केंद्रों की सूची जारी होने की संभावना है।
जिले में यूपी बोर्ड के कुल 331 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें से छह विद्यालय नए हैं, जिनमें इस बार दसवीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित नहीं हैं। शेष 325 विद्यालयों के नाम, उनमें उपलब्ध सुविधाएं जैसे कक्षों की संख्या, स्टाफ की संख्या, चारदीवारी और मेन गेट की स्थिति आदि के ब्योरे समेत बोर्ड को भेजी गई है। बोर्ड से दस नवंबर के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की संभावना है। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विभाग उन पर आपत्तियां मांगेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद विभाग केंद्रों के नाम फाइनल कर बोर्ड को भेजेगा। खास बात यह है कि इस बार जनपद में दसवीं और 12वीं के 71701 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
-----------
परीक्षार्थियों की स्थिति
कक्षा---------------------बालक------------बालिकाएं----------कुल संख्या
दसवीं संस्थागत--------20103-------------17387-------------37490
दसवीं व्यक्तिगत--------534----------------200-----------------734
12वीं संस्थागत---------16807-------------14660--------------31467
12वीं व्यक्तिगत---------1450---------------560-----------------2010