फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   7160 dose of Corona vaccine will arrive tomorrow

कोरोना टीके की 7160 डोज कल आएंगी

Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
7160 dose of Corona vaccine will arrive tomorrow
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के टीके कोवैक्सीन की दूसरी खेप मंगलवार तक आने की संभावना है। जिसमें 7 हजार 160 डोज होंगी। इससे पहले 14 जनवरी को कोविशील्ड की पहली खेप आई थी। जिसमें 16 हजार 860 डोज आई थीं। इसके बाद टीका अलग-अलग दिवस में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए बीती 14 जनवरी को जनपद में कोविशील्ड वैक्सीन आई थी, जिसका टीकाकरण चल रहा है। छह दिवसों 16, 22, 28 और 29 जनवरी तथा चार और पांच फरवरी को कोविशील्ड का पहला टीका लगाया है। इसके करीब एक माह बाद दूसरा टीका कोवैक्सीन का लगाया जाएगा। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को पहला टीका 16 जनवरी को लगा था, उनको दूसरा टीका संभवत: 13 या 14 फरवरी को लगेगा। जिसमें अब अधिक दिन नहीं रह गए हैं। ऐसे में जल्द ही सहारनपुर को दूसरे टीके यानी कोवैक्सीन की जरूरत है। जिसकी पहली खेप मंगलवार तक जनपद में आने की संभावना है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसके लिए विभाग की टीम कोवैक्सीन लेने के लिए मेरठ रवाना होगी। वह मंगलवार की दोपहर तक सहारनपुर लौट आएगी। कौवक्सीन पूर्व की तरह पूरी सुरक्षा के साथ लाई जाएगी। उसको रखने के लिए कोल्डचेन सेंटर तैयार है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना वैक्सीन की 7 हजार 160 डोज मंगलवार तक सहारनपुर में पहुंच जाएंगी। इसमें कोविशील्ड कितनी होंगी या फिर कोवैक्सीन कितनी अभी यह कहा नहीं जा सकता है। विभाग की टीम वैक्सीन लेने के लिए सोमवार को मेरठ के लिए रवाना होगी।-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed