फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गंगा के पानी से अब वंचित नहीं रहेंगे 13 गांव

गंगा के पानी से अब वंचित नहीं रहेंगे 13 गांव

Sun, 10 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
गंगा के पानी से अब वंचित नहीं रहेंगे 13 गांव
गंगा के पानी से अब वंचित नहीं रहेंगे 13 गांव
विज्ञापन

बड़गांव। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने शनिवार को मौरा गांव स्थित गंगा जमुना संगम स्थल पर गंगा की नहर से 35 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना में सोलर पंपों के जरिये गंगा की लिंक नहर से नल्हेड़ा रजबहे में सिंचाई के लिए किसानों को पानी दिया जायेगा।
शनिवार को मौरा गांव में जड़ौदापांडा क्षेत्र में खेती के पानी से वंचित 13 गांव के किसानों को पानी दिलाने की सरकारी योजना का शुभारंभ करते भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि जब तक देश में रहने वाला किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। बताया कि जड़ौदा पांडा क्षेत्र के पानी से वंचित गांवों के लिए भाजपा सरकार ने करीब नौ करोड़ का बजट दिया है। इसमें दो करोड़ चौसठ लाख रुपये की लागत से क्षेत्र को गंग नहर से पानी दिलाने के लिए सोलर पंपों का निर्माण कराया जायेगा। बाकी बजट को यमुना की नहर की साफ सफाई, खुदाई, चौड़ीकरण, पुल निर्माण आदि कार्यों पर खर्च होगा।
विज्ञापन

देवबंद विधायक कुंवर बृजेश ने कहा कि इस परियोजना का शिलान्यास होने के साथ ही उनका जनता से चुनाव के वक्त किया गया वायदा भी पूरा हो गया। इससे पूर्व यहां पहुंचने सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहना कर अभिनंदन किया। शिवराज सिंह, रविंद्र सिंह, अनिरुद्ध त्यागी, संदीप कुमार, रिषीपाल सिंह, श्री गंगा अवतरण समिति के सतीश भगत, मोनू त्यागी, कर्ण प्रधान, विनोद प्रधान, शिवकुमार, रमेश चंद, जीवन सिंह, सुशील त्यागी, अरविंद त्यागी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
12 मार्च को अभिनंदन करेगी संघर्ष समिति
बड़गांव। पिछले दस वर्षों से जड़ौदा पांडा क्षेत्र के गांव लोटनी, जयपुर, शेरपुर, घिसरपड़ी, किशनपुरा, बालूमाजरा, ऊमरी मजबता, कल्लनहेड़ी, मौरा, सिसौनी सहित 13 गांवों के प्रभावित किसान श्री गंगा अवतरण संघर्ष समिति के बैनर तले प्रणामी आश्रम शेरपुर के महंत स्वामी सिंधु सागर महाराज के नेतृत्व में मौरा गांव के पास गंगा की लिंक नहर से पानी की मांग पर अड़े थे। अब खेती के लिए गंगा की लिंक नहर से पानी मिलने का रास्ता साफ होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गंगा अवतरण संघर्ष समिति के महंत सागर सिंधु महाराज ने बताया कि 12 मार्च को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर पानी दिलाने में सहयोग देने वालों अभिनंदित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed