{"_id":"5c4760babdec224d9d194bba","slug":"71548181690-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके साथ गैस सिलिंडर फटा, आग से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके साथ गैस सिलिंडर फटा, आग से सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमाके साथ गैस सिलिंडर फटा, आग से सामान जला
चिलकाना (सहारनपुर)। रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक मकान के बरामदे की दीवार टूट गई तथा वहां रखा सामान आग लगने से जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि मकान मालिक परिजनों सहित दूसरे कमरे में सो रहा था अन्यथा उनकी जान पर बन आती।
सोमवार रात करीब 11 बजे गांव मानकपुर सादात में मुंतजीर के घर के बरामदे में रखा गैस सिलिंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। बरामदे के बराबर वाले कमरे में सो रहे परिजन जोरदार धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए। धमाके की आवाज से पड़ोसी भी सहम गए। वे मुंतजीर के घर पहुंच गए। धमाके से सिलिंडर दो टुकड़ों में बंट गया। धमाके से बरामदे की दीवार और दरवाजे भी टूट गए। टूटी दीवार को लकड़ी के लट्ठे से रोका गया है। कमरों के पर्दे तथा वहां रखे सामान में आग लग गई। बरामदे में रखे बर्तन, चारपाई कुर्सी-मेज सहित अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
मुंतजीर ने बताया कि गैस सिलेंडर लगभग 25 दिन पहले चिलकाना गैस एजेंसी से मंगाया था तथा अभी उसे प्रयोग में नहीं लाया गया था। गनीमत रही कि बरामदे में रखे गैस सिलिंडर के अचानक फटने से परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गये। केवल घरेलू सामान ही आग लगने से नष्ट हुआ है। मकान की पिछली दीवार भी नीचे की तरफ धंस गई है। इस कारण मकान को खतरा पैदा हो गया है। उधर, चिलकाना की किरण गैस एजेंसी के मैनेजर जगदीश ने बताया कि बरामदे में रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका होना असंभव है। गैस सिलेंडर का फटने का सही कारण ज्ञात नहीं हो रहा है।