{"_id":"5c3cdbe9bdec22691d36b713","slug":"71547492329-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में भिड़ेंगी आठ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में भिड़ेंगी आठ टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में भिड़ेंगी आठ टीमें
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 टीमों के बीच नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसका आयोजन 17 से 20 जनवरी तक होगा। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। सोमवार को जेवी जैन कॉलेज में ड्रॉ निकाले गए है।
सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों सड़क हादसे में सहारनपुर के खिलाड़ी सचिन राठौर और लक्ष्य की मौत हो गई थी। उन्हीं की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों में एक जनवरी 1999 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही रहेंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो रॉयल क्रिकेट एकेडमी, स्टेडियम ब्लू, एसबीबीए सहारनपुर, एमआईएस क्रिकेट एकेडमी, स्टेडियम ग्रीन, ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी देवबंद और कैल्विन क्रिकेट क्लब नकुड़ शामिल हैं। सोमवार को जेवी जैन कॉलेज में ड्रॉ निकाले गए। इस दौरान फुरकान कुरैशी, बिलाल अहमद, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. लोकेश, शाबान, सचिन, राजीव आदि मौजूद रहे।