फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को दौड़ाया

कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को दौड़ाया

Thu, 06 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन कटने से नाराज ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को दौड़ाया
देवबंद (सहारनपुर)। छाछरेकी गांव में बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने बिजलीघर पर ताला डाल दिया। इस दौरान बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ लिया। बाद में विभाग के अवर अभियंता ने खेड़ामुगल पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खेड़ामुगल क्षेत्र के गांव छाछरेकी बिजलीघर के जेई प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि सरकार की योजना के मुताबिक 50 हजार या उससे अधिक का बिजली का बकाया बिल होने के चलते कई ग्रामीणों के कनेक्शन काट दिए गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब उन्होंने पुन: गांव में बिजली कनेक्शनों का निरीक्षण किया तो आरोपी पुन: कटिया डालकर बिजली की चोरी करते पाए गए। इतना ही नहीं बुधवार को आरोपियों ने गांव के बिजलीघर जाकर वहां तैनात संविदाकर्मियों को दौड़ा दिया तथा बिजलीघर में ताला डालकर बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचाई। उन्होंने बताया कि एक्सइएन के निर्देश पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का तहरीर दी गई है। वहीं, एक्सईएन अनिल गर्ग ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed