{"_id":"5c018497bdec22414b47c61c","slug":"71543603351-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर गांवों में पहुंची टीम ने की विकास कार्यो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर गांवों में पहुंची टीम ने की विकास कार्यो की जांच
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव रावणपुर खुर्द तथा दभेड़ा कला में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों की शिकायतों की मौके पर सुनवाई की गई। गांव दभेड़ा कला निवासी सूफियान, साबिर, उमैर द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र की जांच करने के लिए शुक्रवार की सुबह टीम गांव में पहुंची। टीम ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में खुली बैठक कर दोनों पक्षों से वार्ता की। शिकायतों के आधार पर सीसी रोड, खड़ंजों, शौचालयों आदि का मौके पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया गया। गांव में बंद पडे़ छह हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए। गांव में कुछ खराब पडे़ शौचालयों को पुन: चालू कराने के आदेश दिए गए। टीम ने ग्राम समाज की जमीन पर किए गए कब्जों को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।
उधर, दोपहर को गांव रावणपुर खुर्द में प्राथमिक विद्यालय में हुई खुली बैठक में शिकायतकर्ता पिंटू सैनी, कर्म सिंह सैनी आदि से उनकी शिकायतों की जानकारी ली गई। जांच टीम ने गांव में बने सीसी रोड, शौचालयों तथा खड़ंजों का भौतिक सत्यापन किया। जांच में निर्माण कार्य सही पाया गया। टीम ने गांव सचिव को सभी कार्यों के मस्टररोल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
टीम ने प्रस्तुत किए सभी मस्टर रोल की जांच की। गांव में बने सभी शौचालयों का घर-घर जाकर निरीक्षण किया तथा मनरेगा द्वारा गांव में कराए गए कार्यों को भी देखा। जांच को पहुंची टीम में जिला सांख्यिकी अधिकारी अमित कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी धर्म सिंह सैनी शामिल रहे। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि दोनों गांवों में ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस दौरान ग्राम सचिव भीम सैन, ग्राम सचिव विक्रम सिंह, संजीव बालियान, राजेश शर्मा, ग्राम प्रधान गुलशन सैनी तथा सूफी जुल्फान, रामपाल सैनी, सूफियान, सचिन सैनी आदि थे।