{"_id":"5bf45f01bdec226998047cb0","slug":"71542741761-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोकल यूनिवर्सिटी में डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोकल यूनिवर्सिटी में डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला का आयोजन
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला का आयोजन
बेहट। मिर्जापुर पोल स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को ग्लोकल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स द्वारा डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एंगो हेल्थ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर योगेश चौहान ने बताया कि वे आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र रह चुके हैं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बदलते समय में डिजिटल मार्केटिंग का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर सफल विज्ञापन अभियान चलाने के लिए छात्रों को प्रशिक्षित किया। विभाग के प्रमुख प्रोफेसर शफीउल्ला अनीस ने बताया कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में नवीनतम व्यावसायिक प्रथाओं को कार्यान्वित कर रही है और यह कार्यशाला उसी प्रयास का हिस्सा है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्री-अकादमी इंटरफेस बहुत गतिशील है, जिसके परिणाम स्वरूप छात्रों को सालाना जस्टडिअल, बीवाईजेयू, आईटीसी इत्यादि जैसे शीर्ष संगठनों में सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट ऑफर मिलते हैं। इस अवसर पर डॉ. कनुप्रिया गुप्ता, प्रो. प्रियदर्शिनी, डॉ. अब्दुल गनी व अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।