{"_id":"5bf1b19bbdec22695873d486","slug":"71542566299-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मभोज और नशे से दूरी बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मभोज और नशे से दूरी बनाने की अपील
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मभोज और नशे से दूरी बनाने की अपील
बड़गांव (सहारनपुर)। सिरसली कला गांव में त्यागी जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। इसमें संस्थापक सुरेशचंद त्यागी ने अपील करते हुए कहा कि समाज के युवा नशे की लत से दूरी बनाये व समाज में ब्रह्मभोज बंद करें। कहा कि हमारे समाज में शिक्षा के अभाव के कारण बेरोजगारी पैदा हुई है। त्यागी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को उच्च शिक्षा पर ध्यान दें और विशेषकर लड़कियों को अच्छी से अच्छी से शिक्षा दिलाए। मंच के प्रमुख महासचिव जितेंद्र त्यागी ने कहा कि जागरण मंच समाज को पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित कराने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। इसके लिए समाज ने पिछले दिनों 24 दिन एसडीएम कोर्ट देवबंद में धरना भी दिया। इस मौके पर मंच ने दिनेश त्यागी खेड़ी आशा को मंच का जिला उपाध्यक्ष व भानु प्रताप त्यागी सिरसली कला को जिला मंत्री बनाये जाने की घोषणा की। बैठक में सतीश त्यागी, अनिल त्यागी, राजेश्वर त्यागी, सतेंद्र त्यागी, विकास त्यागी, आदेश त्यागी, जगदीश त्यागी, मनोज त्यागी, आकाश त्यागी, अंकित, पवन मुनेशा, अनुज आदि उपस्थित रहे।