{"_id":"5bd9fc4cbdec22694a53c775","slug":"71541012556-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका छात्रावास पर एसडीएम ने छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका छात्रावास पर एसडीएम ने छापा मारा
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राजकीय आश्रम पद्घति बालिका छात्रावास में खुले मसाले और दालें इस्तेमाल करने तथा पानी मिला दूूध परोसे जाने की शिकायत पर एसडीएम सदर परमानंद झा ने बुधवार को छात्रावास पर छापा मारा। उन्होंने छात्रावास की रसोई से खाद्य पदार्थों के नमूने भी भरवाए।
कुछ दिन पहले ही डीएम आलोक कुमार पांडेय से छात्रावास में घटिया किस्म की खाद्य सामग्री परोसने की शिकायत की गई थी। दूध भी पानी मिला और बेहद पतला परोसे जाने की शिकायत थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को जांच करने का निर्देश दिया।
बुधवार को एसडीएम सदर अचानक से छात्रावास पहुंचे। औचक निरीक्षण से छात्रावास वार्डन और अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने छात्रावास की रसोई में जाकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरवाए। साथ ही उन्होंने छात्रावास परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। वार्डन को व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया।