{"_id":"5baa83b5867a557e8836a2b1","slug":"71537901493-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो युवती की बरामदगी को थाने पर दलितों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनगो युवती की बरामदगी को थाने पर दलितों का हंगामा
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कानूनगो लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ ने घंटों हंगामा किया। बाद में मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने भीड़ के बीच पहुंचकर आरोपी पक्ष के व्यक्ति को हिरासत में लेने और युवती की जल्द बरामदगी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। इस दौरान युवती की दादी ने रोते हुए थानाध्यक्ष के सामने ही पुलिस पर आरोपी पक्ष से सांठगांठ का आरोप भी लगाया।
बता दें कि दो दिन पहले बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने अपने ही गांव के ग्राम प्रधान इरफान, उसके बड़े भाई शरीफ व भतीजे सलीम तथा उनके कार चालक इरशाद के खिलाफ थाना पर अपनी कानूनगो बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसकी बेटी से ब्लैकमेलिंग कर साढ़े आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामले को एससी एसटी एक्ट में दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 366 में दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को दो दिन बीत जाने के बाद युवती की बरामदगी नहीं होने पर पीड़ित परिजन सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ के साथ थाने पहुंचे और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसी बीच हंगामा बढ़ता देख थानाध्यक्ष संजीव कुमार ग्रामीणों की भीड़ के बीच पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाया।
एसओ ने बताया कि उन्होंने रात ही आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और लड़की को जल्द ही शीघ्र सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। इसी बीच लड़की की दादी सुशीला देवी ने थानाध्यक्ष के सामने ही पुलिस पर आरोपी पक्ष से सांठगांठ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
हंगामा करने वालों में सुशीला देवी, गोपाल, बिक्रम, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह, शीशपाल, हरिराम, भोपाल, सुरेंद्र, अंगूरी, सीता देवी, गीता, राजेश, हरिकांत, सुशील राजेन्द्र सहित काफी संख्या में महिला एवं ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास जारी है। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।