{"_id":"5b980eaa867a557ecf605b70","slug":"71536691882-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालो के टूटे पुल के कारण नदी में फंसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालो के टूटे पुल के कारण नदी में फंसी बस
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग पर बरसात के मौसम पर सफर दुश्वार हो चला है। लालू नदी का पुल टूटा होने के चलते इसपर मंगलवार को प्राइवेट यात्री बस फंस गई। बाद में जेसीबी मंगाकर घंटों की मशक्कत के बाद बस को निकाला जा सका।
बता दें कि डेढ़ वर्ष पूर्व इस मार्ग पर लालो नदी पर बना पुल टूट गया था। इसके बाद से क्षेत्र के 50 से भी ज्यादा गांवों के लोगों को बिहारीगढ़ आने के लिए नदी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सामान्य दिनों में तो परेशानी कम आती है लेकिन बरसात के दिनों में स्थिति भयावह हो जाती है। नदी में पानी आने के कारण रास्ता ओर खराब हो जाता है। नदी की ढांग आदि गिरने से छोटी कारें और अन्य वाहन निकलने में काफी दिक्कत आती है। मंगलवार को भी एक यात्री बस इस नदी में फंस गई। इसके बाद सवारियों को तो नीचे उतार कर पैदल भेज दिया गया, जबकि बस को निकालने के लिए जेसीबी मंगानी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद बस बाहर निकल सकी। वैसे तो नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन उसकी रफ्तार बेहद धीमी है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।