फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कबीर चौरा आश्रम के महंत ने दी साधु के खिलाफ तहरीर

कबीर चौरा आश्रम के महंत ने दी साधु के खिलाफ तहरीर

Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कबीर चौरा आश्रम के महंत ने दी साधु के खिलाफ तहरीर
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कबीर चौरा आश्रम में भेष बदलकर रह रहे एक साधु के खिलाफ आश्रम के महंत ने थाना पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी आरोप है कि उसने अलग अलग पतों पर आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं। कबीर चौरा आश्रम के महंत गुरमुखदास ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उनके आश्रम में एक माह पूर्व एक साधु आया। कहने लगा की वह बीमार है और कुछ दिन रहना चाहता है। उसकी हालत को देखते हुए उसे आश्रम में ठहरा लिया गया। जब उसकी तबियत ठीक हो गई तो उसे जाने के लिए कहा गया तो उसने कुछ और दिन रहने की बात कही। एक माह बाद जब उसे पुन: जाने के लिए कहा गया तो वह जोर जबरदस्ती करने लगा। आश्रम को जब इस साधु पर शक होने लगा तो इसकी जांच की गई। पता चला कि इसका पता आधार कार्ड के अनुसार जगाधरी चोपड़ा गार्डन यमुनानगर हरियाणा का है। जबकि इस साधु ने धोखाधड़ी कर एक और आधार कार्ड कबीर चौरा आश्रम रामपुरी के नाम से बनवा लिया है।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी कहा गया कि यह साधु आश्रम में महिलाओं के सामने कपड़े उतार कर घूमता है। यदि उसे ऐसा करने को मना किया जाता है तो उन्हें धमकी देता है। जगाधरी के पते पर बने आधार कार्ड में बिना दाढ़ी के फोटो लगा है जबकि कबीर चौरा आश्रम के पते पर बनवाए गए आधार कार्ड में उसकी दाढ़ी है। तहरीर में शंका व्यक्ति की गई है कि यह कोई अपराधी भी हो सकता है। उधर, थाना प्रभारी ने कहा कि इस व्यक्ति की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed