{"_id":"5b844a1542c792463e41c307","slug":"71535396373-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के हिसाब से त्यागी बिरादरी को पिछड़े वर्ग में शामिल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के हिसाब से त्यागी बिरादरी को पिछड़े वर्ग में शामिल करे सरकार
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। त्यागी जागरण मंच के धरना व क्रमिक अनशन में सोमवार को पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में त्यागी बिरादरी पिछड़े वर्ग में शामिल है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को भी त्यागी बिरादरी को पिछड़े वर्ग में शामिल करने को कानून बनाना चाहिए।
एसडीएम कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए कामेश्वर त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में त्यागी समाज के लोगों की आबादी अधिकांश है। इस आधार पर त्यागी समाज को पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाना न्यायहित में जरूरी है। रमेशचंद त्यागी ने कहा कि अधिकार केवल संघर्ष से मिलते हैं। योगेश त्यागी ने कहा कि हम शांति के साथ लंबे संघर्ष को भी तैयार हैं। धरने में नासिर त्यागी, मदन मोहन त्यागी, गोपाल त्यागी, महीपाल त्यागी, हरिओम त्यागी, तरुण त्यागी, जगपाल त्यागी, गौतम त्यागी, महेंद्र त्यागी, प्रेम त्यागी, मांगेराम त्यागी व सोनू त्यागी ने भी विचार रखे। संस्थापक सुभाष चंद त्यागी ने बताया कि मंगलवार को धरना व क्रमिक अनशन पर कुरड़ी गांव का नंबर है। अध्यक्षता मनोज त्यागी व संचालन मास्टर सईद त्यागी ने किया। इस मौके पर गजेंद्र त्यागी, रविंद्र त्यागी, राजेश त्यागी, संजय कुमार त्यागी, अतेश्वर त्यागी, आशु त्यागी आदि रहे।