{"_id":"5b6b3c9b4f1c1b66428b6a9d","slug":"71533754523-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष के परिजनों का आरोप, पुलिस ने खुलासे में की लीपापोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष के परिजनों का आरोप, पुलिस ने खुलासे में की लीपापोती
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडग़ांव (सहारनपुर)। स्कूल प्रबंधक सुभाष राणा के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर के सामने पीड़ित परिजनों ने हत्याकांड में पुलिस खुलासे को लेकर रोष जताया। मृतक के पिता ने खुलासे के नाम पर पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया।
मंगलवार को पुलिस स्कूल प्रबंधक सुभाष हत्याकांड का खुलासा करके भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन पीड़ित परिजन पुलिस की कहानी को मनगढ़ंत बता रहे हैं। बुधवार शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। मृतक के पिता बिरम सिंह का दर्द झलक गया। पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा पुलिस खुलासे के बारे पूछा तो बिरम सिंह ने पुलिस की कहानी को मनगढ़ंत बताया। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बदमाशों को बचा रही है। पीड़ित पिता ने मानवीर सिंह से सही खुलासा कराने की मांग की है। खुलासा ग्रामीणों के भी गले नहीं उतर रहा है।