{"_id":"5b4a4ab84f1c1b3a748b4afa","slug":"71531595448-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी : वंदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी : वंदना
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी : वंदना
सहारनपुर। डाक्टर वंदना आर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी है। हमें सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बढ़ती उम्र में आने वाली समस्याओं से निदान के लिए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक गवर्नर सुनील भगत पूर्व सहायक गवर्नर राजेश कपूर ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। राजेश कपूर ने कहा कि वही देश तरक्की कर सकता है, जिसकी नारी सुरक्षित है। पढ़ने की उम्र में बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। डाक्टर वंदना आर्य, पूजा कपूर, सुमिता भगत और वर्षा चोपड़ा ने लड़कियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने रोटरी क्लब का आभार जताया। यश गाबा, विजय खुराना, प्रदीप चोपड़ा, अंजू त्यागी, शालिनी चंद्रिका, पूनम शर्मा, बृज मोहिनी, अर्चना भारद्वाज, सरिता त्यागी मौजूद रही।