{"_id":"5b425f0c4f1c1b9d288b5543","slug":"71531076364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासुका में निरुद्ध लोगों को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन- भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासुका में निरुद्ध लोगों को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन- भीम आर्मी
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रासुका में निरुद्ध लोगों को रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन : भीम आर्मी
सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा है कि सरकार ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण, ग्राम शब्बीरपुर के प्रधान शिवकुमार एवं सोनू के खिलाफ रासुका लगवाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही इन्हें रिहा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया रविवार को शिक्षित बनो अभियान के तहत ग्राम शब्बीरपुर पहुंचे और शब्बीरपुर कांड के पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि रासुका में निरुद्ध तीनों लोगों को शीघ्र ही रिहा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने गांव में भीम पाठशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर दीपक बौद्ध, विनोद प्रधान, बुल्ला शाह, डाक्टर रोहित राज गौतम, सूर्य अंबेडकर, प्रीण, अजय, शिवम खेवड़िया, संजय, मनोज, रॉकी मौजूद रहे।