{"_id":"5b37d1d94f1c1b2b428b7931","slug":"71530384857-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल सब्जी बेचने के लिए अलग वेंडिंग जोन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल सब्जी बेचने के लिए अलग वेंडिंग जोन बनेगा
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फल सब्जी बेचने के लिए अलग वेंडिंग जोन बनेगा
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कस्बे में मार्ग प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए डा. एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने सहित कस्बे में नाले, नाली तथा सड़क निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही फल और सब्जी बेचने वालों के लिए अलग वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
शनिवार को चेयरमैन अकबर कुरैशी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के संचालन में हुई बैठक में अप्रैल तथा मई के आय-व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में राज्य वित आयोग/नगर निधि के तहत प्राप्त धनराशि से कस्बे में विभिन्न स्थानों पर इंटर लाकिंग टाइल्स सड़क, नाली निर्माण तथा हाई मास्क लाइट, एलइडी लाइट लगवाने तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने नाला निर्माण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। आदर्श नगर योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए शासन को डीपीआर प्रस्तुत करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए विद्युत सामग्री, हैंडपंप मरम्मत सामग्री, चूने आदि को क्रय करने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में कस्बे में लगाए जाने वाले विज्ञापन सामग्री, होर्डिग्स, फ्लैक्स, बैनर आदि पर कर लगाने के लिए बाइलाज बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। कस्बे में रेहडी आदि से फेरी लगाकर फल, सब्जी बेचने वालों के मोहल्ला मजहर हसन में सहारनपुर रोड़ तथा पैठ बाजार मैदान में वेंडिंग जोन बनाने तथा तीन पंपों पर फायर हाइडेंट लगवाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया। कस्बे में आगामी वर्ष में कर निर्धारण हेतू आठ सदस्यीय समिति बनाने तथा एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में सभासद राजीव सिंघल, कुरबान अहमद, अहसान अहमद, कौसर अली, मीनू सिंह, विमला देवी, नूरबानो, रीना, महबूब, अमजद, जैबा, बेबी, वरिष्ठ लिपिक रिफाकत हुसैन, अशोक कुमार, प्रताप सैनी, नफीस, संजय रोहिला, राहुल शर्मा, अभिषेक जैन, अहसान आदि थे।