{"_id":"5b1acd9d4f1c1b254d8b56d5","slug":"71528483229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बांग्लादेशी के मामले में दारुल उलूम क्षेत्र में की गई जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बांग्लादेशी के मामले में दारुल उलूम क्षेत्र में की गई जांच पड़ताल
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली से पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशी उमर फारुक के मामलेे में पुलिस ने दारुल उलूम क्षेत्र समेत नगर के कई स्थानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हालांकि उन्हें उससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
कई दिन पूर्व दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ने संदिग्ध बांग्लादेशी उमर फारुक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से फर्जी पासपोर्ट बरामद हुआ था। बाद में पूछताछ में खुलासा हुई कि उमर ने देवबंद से वर्ष 2012 में फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया था। जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के कान भी खड़े हो गए और वे इसकी जांच में जुट गए। बृहस्पतिवार पुलिस व खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने दारुल उलूम क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर उमर फारुक के बारे में पूछताछ की। कई जगहों की बारीकी से तलाशी भी ली गई। इस दौरान कई लोगों से उमर फारुक के संबंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन किसी न उससे जान पहचान होने से साफ इंकार कर दिया। बताया जाता है पुलिस को इस दौरान कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि उमर फारुक यहां रहा हो। सूत्र बताते हैं कि जांच टीम एक दीनी इदारे भी गई थी। लेकिन यहां से भी उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।