{"_id":"5afdcc4a4f1c1bd8408b634c","slug":"71526582346-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराती हुई सड़क किनारे खड़े वाहन में घुस गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
गागलहेड़ी की शत्रुघन कालोनी निवासी निर्भय रावत पुत्र जितेंद्र रावत पड़ोस में रहने वाले साथी आरिफ पुत्र साबर को साथ लेकर बाइक पर बुधवार की रात करीब 2.30 बजे सहारनपुर की ओर से देवबंद आ रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और उससे टकराकर वह सड़क किनारे खडे़ एक वाहन में जा भिड़ी। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गई। जहां उपचार के दौरान बाइक चालक निर्भय की मौत हो गई। जबकि आरिफ को नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना होने के बाद चालक वाहन समेत वहां से भाग खड़ा हुआ।