{"_id":"5afb2dd34f1c1bdb408b599f","slug":"71526410707-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़वी चीनी मिल पर तालाबंदी के बाद भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़वी चीनी मिल पर तालाबंदी के बाद भूख हड़ताल शुरू
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी शुगर मिल पर चल रहा किसानों का धरना उग्र होता जा रहा है। धरने के पांचवें दिन किसानों ने मिल गेट पर तालाबंदी करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठे।
बता दें कि मिल चलवाने के लिए मिल में रिपेयरिंग कार्य सुचारु कराने की मांग को लेकर मिल क्षेत्र के किसान पिछले चार दिनों से मिल गेट पर धरना दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से किसानों की सुध नहीं लिए जाने की दशा में किसानों ने मंगलवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान मिल गेट पर जमा हुए। किसानों ने मिल प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पहले तो मिल पर ताला लगा दिया तथा बाद में किसान धरने पर बैठ गए। किसानों ने मंगलवार से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। पहले दिन पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान किसान नेता राकेश चौधरी ने कहा कि मिल को चलवाने के लिए किसान बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं। प्रशासन किसानों को कमजोर समझने की कोशिश न करें। क्रमिक भूख हड़ताल पर पहले दिन किसान हित एवं गो सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार, अनूप सिंह, अनिल कुमार, भोपाल सिंह, सत्यपाल सिंह आदि किसान बैठे। जबकि योगेश दहिया, प्रवीण बांदूखेड़ी, बिजेंद्र प्रधान, सुधीर, धर्मपाल सैनी, संजय, पप्पू, विपिन चौधरी, रूप सिंह, इस्लाम, मांगेराम, ओमपाल, अमर सिंह प्रधान, अजय राठी, सतीश, महीपाल सिंह, रजनीश, ओमपाल सहित अन्य किसान धरने पर मौजूद रहे।