{"_id":"5af491da4f1c1b5d098b9421","slug":"71525977562-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल बने रालोद की एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल बने रालोद की एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
Updated Fri, 11 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशपाल बने रालोद की एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
सहारनपुर। रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने बृहस्पतिवार को गंगोह के मोहल्ला टांकान निवासी यशपाल सिंह को एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से विजय हासिल करेंगी।
बृहस्पतिवार को दामोदरपुरी स्थित हाजी सलीम कुरैशी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए तमाम धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को गंठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होना होगा। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और गंगोह नगर पालिका परिषद में चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी हाजी सलीम ने कहा कि उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक बूथ पर दस यूथ को लगाया जाएगा। इस दौरान एससी एसटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। धर्मवीर सिंह, मोनू कुमार, नवीन कुमार, आजाद कुमार, पंकज कुमार, राजू भैया, अनिल कुमार, नौशाद, हसीब, अंजुम, रहमान आदि मौजूद रहे।