फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेतुकी बयानबाजी से बाज आएं रिजवी : उलमा

बेतुकी बयानबाजी से बाज आएं रिजवी : उलमा

Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बेतुकी बयानबाजी से बाज आएं रिजवी : उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के मदरसों को बंद किए जाने संबंधी बयान पर देवबंदी उलमा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि इस तरह के बयान देकर रिजवी क्या हासिल करना चाहते हैं यह समझ से परे है। जबकि सब जानते हैं कि मदरसों से फारिग कोई भी छात्र बेरोजगार नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को वसीम रिजवी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि मदरसे तालीम के कारखाने हैं जो सरकार की शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जबकि सरकार के नुमाइंदे खुद ही सरकार की शिक्षा आम करो की योजना को पलीता लगाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि रिजवी के इस तरह का बयान देने के पीछे क्या मंशा है यह समझ से परे है, लेकिन इतना साफ है कि उनका जो भी मकसद है वो बहुत बड़ा है। सरकार को उनके इस उद्देश्य की जानकारी करनी चाहिए। मुफ्ती अरशद ने कहा कि मदरसे अपने छात्रों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहें हैं। इसलिए रिजवी को बेतुकी बयानबाजी से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने श्याम बिहारी मिश्रा का जन्मदिन मनाया
देवबंद। इंडस्ट्रियल इस्टेट में मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्रा का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। संयुक्त प्रदेश महामंत्री दीपकराज सिंघल, अरूण गुप्ता, राजन छाबड़ा और विवेक तायल ने कहा कि मिश्रा ऐसे नेता हैं तो केवल व्यापारी हित में बात करते हैं। वह पिछले 40 वर्षों से व्यापारियों की सेवा कर रहे हैं। वरयाम खान, देवीदयाल शर्मा आदि ने भी विचार रखते हुए उनके शतायु होने की कामना की। इस मौके पर अजय गर्ग, संजय सलूजा, अर्जुन सिंघल, राजेश सिंघल, विकास पुंडीर, रितेश बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed