{"_id":"5aa815e84f1c1ba2238b501e","slug":"71520965096-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के एक होटल में ठहरे बिजनौर के धामपुर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर के धामपुर निवासी नीरज शर्मा (50 वर्ष) सोमवार को किसी कार्य से सहारनपुर आए थे। वह शहर के इंद्रा लॉज में कमरा लेकर रुक गए। मंगलवार को उन्हें शहर में काम करने के बाद बिजनौर वापस लौटना था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही वे कुछ परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे लॉज के स्टाफ कर्मी उनके कमरे में पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पड़े हुए थे। लॉज कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि लॉज के कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया है कि सुबह नीरज की तबियत खराब हो गई थी। नीरज ने कर्मचारियों से गाड़ी मंगाकर घर भिजवाने के लिए कहा था। जब तक कर्मचारियों ने गाड़ी मंगाई तब तक नीरज निढाल हो चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दी है।