{"_id":"5aa2d4474f1c1ba6758b4879","slug":"71520620615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में बमबारी के विरोध में निकाला शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरिया में बमबारी के विरोध में निकाला शांति मार्च
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सीरिया के गौता शहर में आबादी क्षेत्र पर की जा रही बमबारी के विरोध में जमीयत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नगर में शांति मार्च निकाला गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें बमबारी रोकने के लिए भारत से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
जमीयत उलेमा ए हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौलाना शमशीर, कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष हाजी नवाब के नेतृत्व में मुस्लिमों ने नगर के मुख्य मार्गों से होकर शांति मार्च निकाला। बाद में वह तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रमेश चंद को सौंपा। इसमें कहा गया है कि सीरिया के गौता शहर पर रूसी सेना द्वारा की जा रही बमबारी में बच्चे, महिला, बूढे़ व युवा मारे जा रहे हैं। इसे लेकर भारत सरकार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठा कर रूसी सरकार पर दबाव बनाने का काम करना चाहिए। साथ ही रूस में भरतीय दूतावास को तत्काल प्रभाव से बंद करने का काम करें। ज्ञापन देने वालों में इदरीश, सलीम, वसीम, सत्तार, मो. इमरान आदि रहे।